राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस ने मनाया

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jun 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 19 जून (वीएनआई)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 48वें जन्मदिवस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर जाकर उनको शुभकामनाएं दी। 

पार्टी के समर्थकों ने इस अवसर पर अपनी खुशी का इजहार यहां अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करके किया। इसी तरह का दृश्य यहां 10 जनपथ रोड पर सोनिया गांधी के आवास के बाहर भी देखा गया, जहां कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर खुशियां मनाई। सोनिया गांधी के आवास पहुंचने वाले नेताओं में वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह, ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, पी.सी. चाको शामिल थे।

पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला जन्मदिवस है। राहुल का जन्म 1970 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर राहुल को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं।"


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 26th Apr 2021
जल
Posted on 23rd Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india