कुमारी शैलजा हरियाणा कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनी

By Shobhna Jain | Posted on 4th Sep 2019 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 04 सितम्बर, (वीएनआई) हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आज बड़ा फेरबदल करते हुए कुमारी शैलजा को अशोक तंवर की जगह हरियाणा का नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। 

गौरतलब है कुमारी शैलजा कांग्रेस पार्टी की बड़ा दलित चेहरा है। हरियाणा में 17 फीसदी जनसंख्या दलित है। वहीं शैलजा को सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता और राज्य चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच टकराव चल रहा था।

कुमार शैलेजा ने प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि मेरे कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है और हम सब को मिलकर काम करना होगा। हम पार्टी की विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि पार्टी ने एक निर्णय लिया है और मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं सोनिया गांधी को मुझे ये जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देता हूं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india