वियतनाम का दौरा करेंगी सू की

By Shobhna Jain | Posted on 16th Apr 2018 | विदेश
altimg

नेपीथा, 16 अप्रैल (वीएनआई)| म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की इस सप्ताह वियतनाम के आधिकारिक दौरे पर होंगी। सू की ने आखिरी बार नवंबर 2017 में वियतनाम का दौरा किया था।

इस दौरान उन्होंने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन में शिरकत की थी। म्यांमार ने 1975 में वियतनाम के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। पिछले साल अगस्त में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के महासचिव नगुयेन फु त्रोंग के म्यांमार दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच समग्र सहयोगी भागीदारी संबंध स्थापित हुए थे। वित्त वर्ष 2016-2017 के दौरान वियतनाम के साथ म्यांमार का व्यापार 49.4 करोड़ डॉलर से अधिक रहा था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
भूत :भविष्य

Posted on 9th Jan 2016

आज का दिन
Posted on 27th Sep 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india