कांग्रेस ने 38 लोकसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान

By Shobhna Jain | Posted on 24th Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 मार्च, (वीएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीते शनिवार रात को अपनी 8 वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिए गए हैं। 

कांग्रेस ने अपनी आठवीं लिस्ट में 38 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें कर्नाटक की 18, मध्य प्रदेश की 9 , महाराष्ट्र की एक, मणिपुर की दो और उत्‍तराखंड की पांच लोकसभा सीटें हैं। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की यूपीए सरकार में मंत्री वीरप्पा मोईली को चिक्‍कबल्‍लापुर से, मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से और मनीष खंडूड़ी को पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट से दिया गया है।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को नैनीताल सीट से लड़ाया गया है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र की नादेंड सीट से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कांग्रेस ने इससे पहले सिक्किम और अरुणाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों का ऐलान किया था। सिक्किम की 32 और अरुणाचल प्रदेश की 53 सीटो पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन:
Posted on 21st Nov 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india