मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर मनाया छठ का पर्व

By Shobhna Jain | Posted on 20th Nov 2020 | राजनीति
altimg
पटना, 20 नवंबर, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच देश के अलग अलग हिस्सों में मनाये जा रहे आस्था के महापर्व में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर छठ का पर्व मनाया। 
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास 1, अणे मार्ग पर भी छठ का पर्व मनाया। उन्होंने इस दौरान अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेशवासियों को छठ की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना के चलते बड़े ध्यान से छठ मनाने की सलाह दी। वहीं छठ का पर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के दोनों उपमुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कटिहार में तो रेणु देवी ने पटना में मनाया।
 
गौरतलब है कि नीतीश कुमार हाल ही में बिहार के सातवीं बार और लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 16 नवंबर को ही नीतीश कुमार ने अपने 14 मंत्रियों के संग शपथ ग्रहण की थी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india