मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रमिक ट्रेन में किराया लेने पर हुए नाराज

By Shobhna Jain | Posted on 2nd May 2020 | राजनीति
altimg

रांची 02 मई, (वीएनआई) देश में जारी लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई श्रमिक ट्रेन में किराया वसूलने पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जताई है। 

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा, ये वाकई दुखद है। केंद्र सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। आपदा की इस घड़ी में अपने घर वापस लौट रहे श्रमिक साथियों के साथ यह अन्याय है। 

गौरतलब है लॉकडाउन की वजह से लाखों की संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे थे। जिनको राहत देते हुए गृह मंत्रालय ने कुछ स्पेशल ट्रेन सशर्त चलाने की अनुमति दे दी है। वहीँ इन ट्रेनों से मजदूरों को वापस ले जाने पर किराया भी वसूला जाएगा। गौरतलब है कि सबसे पहले रेलवे ने झारखंड के मजदूरों के लिए शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन चलाई थी, जो हैदराबाद से चलकर हटिया पहुंची थी। इस ट्रेन के 24 डिब्बों में 1200 मजदूरों को बैठाया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 8th Apr 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india