नई दिल्ली, 19 अगस्त, (वीएनआई) देश के कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई इस बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। वहीं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन को हाईअलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद आज सुबह यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नदी के जलभराव क्षेत्र को खाली करने का आदेश दिया है। बढ़ते पानी को देखते हुए बचाव दल को भी सक्रिय कर दिया गया है।
No comments found. Be a first comment here!