नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (वीएनआई) देशभर में मनाये जा रहे दशहरे के त्यौहार के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में भी भव्य कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रामलीला मैदान में रावण का दहन किया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था, लेकिन वो निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तय वक्त पर कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने तीर चलाकर रावण का दहन किया। केजरीवाल ने कहा कि देश के सभी लोगों को दशहरे और दीपावली की शुभकामनाएं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी के घरों में खुशियां आएं और सबकी मनोकामना पूरी हो।
No comments found. Be a first comment here!