मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार गिरफ्तार, 15 दिन की न्यायिक हिरासत में

By Shobhna Jain | Posted on 7th Sep 2021 | राजनीति
altimg

रायपुर, 7 सितंबर, (वीएनआई) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  नंद कुमार बघेल को रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया। वहीं उनके वकील ने बताया कि अदालत ने कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कीपिता की गिरफ्तारी पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। हालाँकि उन्होंने एफआईआर दर्ज होने पर कहा था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, भले ही वह मेरे पिता ही हों।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

एक कामना
Posted on 6th Nov 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india