आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज दे सकते हैं इस्तीफा

By Shobhna Jain | Posted on 23rd May 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 23 मई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आज चार राज्यों के लिए विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में टीडीपी के पिछड़ने के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है। 

चंद्रबाबू नायडू आज शाम 5 बजे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे सकते हैं। एक जानकारी के अनुसार वायएसआरसीपी नेता उमारेड्डी वेंकटेस्वरलू के मुताबिक पार्टी के वाय एस जगनमोहन रेड्डी 30 मई को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं अब तक के रूझानों में जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 146 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी महज 27 सीटों पर आगे चल रही है। यहां जन सेना पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 28th Apr 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india