महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए आज थमा प्रचार

By Shobhna Jain | Posted on 19th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवारआज शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। 

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी इस चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शिवसेना 124 सीटों पर लड़ रही है। इसके अलावा 16 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के सहयोगी दल किस्मत आजमा रहे है। वहीं हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस को उसके पूर्व अध्यक्ष अशोक तवर के जाने से बड़ा झटका लगा है। आईएनएलडी और जेजेपी भी हरियाणा में चुनाव मैदान में है।

गौरतलब है लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पहली बार किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। भाजपा ने मोदी-शाह की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी इन दोनों के नेतृत्व में भाजपा ने धुंआधार चुनाव प्रचार किया। वहीं भाजपा ने हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद का उम्मीदवार और महाराष्ट्र में देवेद्र फडणवीस पर फिर से दाव लगाया है। हरियाणा में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस समेत जेजेपी, आईएनएलडी से है। जबकि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी से है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 30th Jan 2023
Today in history
Posted on 10th Nov 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india