छह मंत्री मंत्रिमंडल फेरबदल में हटाए गए

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Sep 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किए गए फेरबदल में अपने मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों को हटा दिया। जिन मंत्रियों को हटाया गया उनमें कलराज मिश्रा, बंगारु दत्तात्रेय, फगन सिंह कुलस्ते, राजीव प्रताप रूडी, संजीव बलियान व महेंद्र नाथ पांडेय शामिल हैं।

कलराज मिश्रा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम के कैबिनेट मंत्री थे। दत्तात्रेय के पास श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रूडी के पास कौशल विकास व उद्यमिता का राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार था। कुलस्ते के पास स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, बलियान के पास जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनर्जीवन व पांडेय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री थे। महेंद्र नाथ पांडेय को भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाकी मंत्रिमंडल से हटाए गए मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सुबह
Posted on 18th Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india