महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बनने से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 22 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी सियासत के बीच भाजपा को विधानसभा के साथ नगर निगम में भी बड़ा झटका लगा है।

मराठवाड़ा के लातूर नगर निगम में भाजपा को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। क्योंकि 70 पार्षदों वाले लातूर नगर निगम में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था, फिर भी वो चुनाव हार गई। बताया जा रहा हिअ चुनाव में भाजपा के दो पार्षदों ने पाला बदलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर दिया। 70 सीटों वाले लातूर नगर निगम में भाजपा के पास 36 और कांग्रेस के पास 33 पार्षद हैं। वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी को 35 जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 33 वोट ही मिले। मेयर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रांत गोजमुंडे को 35 वोट मिले। वहीं भाजपा के शैलेश गोजमुंडे के पक्ष में 33 वोट पड़े।

गौरतलब है विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने के बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना पाई और उसके सबसे बड़े सहयोगी दल शिवसेना ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद शिवसेना को लगा कि वो कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर आसानी से अपनी सरकार बना लेगी, लेकिन तीनों दलों के बीच अभी तक सरकार गठन को लेकर कोई स्पष्ट और एकमत रुख सामने नहीं आया है। इस बीच महाराष्ट्र में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 26th Jun 2022
BRAVERY
Posted on 17th Nov 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india