जापान में तेज भूकंप के झटके

By Shobhna Jain | Posted on 17th May 2018 | विदेश
altimg

टोक्यो, 17 मई (वीएनआई)| जापान में आज 5.3 रिक्टर पैमाने पर तेज भूकंप आया। भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कांटो क्षेत्र में टोक्यो के पूर्व में स्थित शीबा में जमीन के भीतर 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप जापान के स्थानीय समयानुसार अपराह्न 12.12 बजे के आसपास पर आया।भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी या दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। जापान के परमाणु मामलों की निगरानी करने वाले विभाग ने भी देश के परमाणु केंद्रों में किसी प्रकार की विषमता की कोई खबर नहीं दी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

RCB vs MI Monday match :
Posted on 29th Sep 2020
Today in history
Posted on 10th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india