भाजपा की उप्र में नई टीम का ऐलान, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने सुभाष यादव

By Shobhna Jain | Posted on 10th Feb 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ ,10 फरवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार देर रात अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। नई टीम में ज्यादातर पुराने चेहरे ही शामिल हैं। 

सरकार में शामिल कुछ लोगों की संगठन से छुट्टी हो गई है। इस बार एक नए बदलाव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कमान पहली बार सुभाष यादव को दी गयी है ताकि यादव वोट बैंक में भी सेंधमारी की जा सके। भाजपा की ओर से शुक्रवार देर रात जारी की गई सूची में अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की 38 सदस्यीय टीम में 15 उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री और 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर चर्चा में आए पार्टी नेता दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रदेश के युवा संगठन की कमान सुभाष यादव को दी गई है, वहीं गोविंद शुक्ला को महामंत्री बनाया गया है। विजय बहादुर पाठक और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 

भाजपा ने अंसतुष्ट नेताओं को भी संगठन में साधने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। टिकट कटने से नाराज नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुधीर हलवासिया को भी उपाध्यक्ष का पद मिला है। वहीं कोर संगठन में 3 महिलाओं को जगह मिली है। सरकार में शामिल स्वतंत्रदेव सिंह, स्वाति सिंह सहित कई लोगों की संगठन से छुट्टी हो गई है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के हटने के बाद पार्टी ने सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को संगठन की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी ने दो वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 3rd Mar 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india