भाजपा 7 अप्रैल को अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है

By Shobhna Jain | Posted on 5th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 05 अप्रैल, (वीएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र 7 अप्रैल को जारी हो सकता है। 

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य शीर्ष नेताओं मौजूदगी में बीजेपी का 7 अप्रैल को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जायेगा। भाजपा की 20 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का नेतृत्व राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस समिति में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। वहीं इस पैनल में 15 उप-समितियां हैं। गौरतलब है लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण के मतदान में एक हफ्ते से कम का वक्त रह गया है। वहीं  भाजपा के मेनिफेस्टो में देरी पर कई विपक्ष सवाल उठाते रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 2 अप्रैल को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 28th Dec 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india