झारखंड में भाजपा नेता सहित तीन लोगों की गोली मारकर की हत्या

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jul 2019 | राजनीति
altimg

रांची, 23 जुलाई, (वीएनआई) झारखण्ड के खूंटी में उग्रवादियों द्वारा भाजपा के एक नेता समेत तीन लोगों को घर से बाहर खींच कर गोली मारकर हत्या कर दी है। यह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के संसदीय क्षेत्र भी है।  

उग्रवादियों ने जिस बीजेपी नेता की हत्या की गई है उसका नाम मागो मुंडा है। मुंडा के साथ उनकी पत्नी और बेटे के अलावा एक अन्य महिला को भी गोली मारी गई है। जिसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का हाथ बताया जा रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
प्रसन्नता

Posted on 28th Jul 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india