बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 22 जनवरी, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने 20 जनवरी को बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। बीरेंद्र सिंह 2 अगस्त 2016 को तीसरी बार राज्यसभा के सांसद बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 को समाप्त होनी थी। वहीं बीरेंद्र सिंह ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। वे हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। हालांकि, कार्यकाल समाप्त होने से करीब ढाई साल पहले ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है उन्होंने बेटे बृजेंद्र सिंह के सांसद चुने जाने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है राज्यसभा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले बीरेंद्र सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उंचाना कलां विधानसभा सीट से साल 1977 में चुनाव लड़ा था और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। पांच बार विधायक रह चुके बीरेंद्र सिंह हरियाणा सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। वे 1984 में हिसार लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद भी पहुंचे थे।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 4th Jan 2019

जल जो ना होता
Posted on 23rd Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india