भाजपा ने पांच चुनावी राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

By Shobhna Jain | Posted on 8th Sep 2021 | राजनीति
altimg

देहरादून, 8 सितंबर, (वीएनआई) अगले वर्ष 2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रभारियों की नियुक्ति कर तैयारियां शुरू कर दी है। 

भाजपा ने आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है वहीं, लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा अन्य चार चुनावी राज्यों के लिए भी भाजपा ने प्रभारियों के नाम का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे। 

वहीं भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को पंजाब चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा गोवा में भी अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी है। वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 22nd Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india