आशुतोष ने कहा माकन के इस्तीफे के बाद आप-कांग्रेस में हो जाएगा गठबंधन

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 05 जनवरी, (वीएनआई) जाने-माने पत्रकार और पूर्व आप नेता आशुतोष ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ में लड़ सकते हैं। 

आशुतोष ने अपने एक लेख में कहा है कि दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी दोनों दलों में गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे के बाद गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है। आशुतोष के अनुसार, आप में क्या होना है ये केजरीवाल तय करते हैं और केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं। वो इसके लिए बीते एक साल से कोशिश कर रहे हैं। कुछ और लोग भी दोनों पार्टियों के बीच पुल बनने की कोशिश कर रहे हैं। आशुतोष ने आगे कहा कि आप-कांग्रेस के गठबंधन में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस की दिल्ली यूनिट बनी हुई थी। दिल्ली यूनिट पार्टी आलाकमान के सामने लगातार आप से गठबंधन का विरोध कर रही थी। कांग्रेस की दिल्ली यूनिट का कहना था कि आप की लोकप्रियता दिल्ली में लगातार गिरावट आ रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 22nd Feb 2023

today in history
Posted on 29th Jul 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india