अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने, सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद

By Shobhna Jain | Posted on 14th Dec 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 14 दिसंबर, (वीएनआई) राजस्थान में मुख्यमंत्री लेकर चल रही अटकलों के बीच आखिरकार विराम लग गया। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

गौरतलब है कांग्रेस आलाकमान गहलोत और सचिन पायलट में से किसी एक को चुनने को लेकर लगातार बैठकें कर रहा था। जिसके बाद राहुल गांधी ने गहलोत के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं कांग्रेस की ओर से राजस्थान के पर्यवेक्षक बनाये गए वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज इसका एलान किया। 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दोपहर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ फोटो शेयर किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए इन दोनों नेताओं में खींचतान की खबरों के बीच राहुल ने 'यूनाइटेड कलर्स ऑफ राजस्थान' लिखते हुए ये ट्विटर पर ये फोटो शेयर किया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india