दिल्ली, 4 फरवरी (वीएनआई)| आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। पंजाब में 22,614 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी।
अरविन्द केजरीवाल ने हिंदी और गुरुमुखी में ट्वीट कर जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करके राज्य के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया है।केजरीवाल ने दो अलग-अलग ट्वीट्स कर कहा, आज चुनाव का दिन है। सभी को जाकर मतदान करना चाहिए। अपने गांव के अन्य लोगों को अपने साथ लेकर जाएं और ईमानदार राजनीति के लिए मतदान करें।