लखनऊ, 29 जुलाई, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश के नए राज्यपाल के तौर पर आनंदी बेन पटेल ने आज लखनऊ राजभवन के गांधी सभागार में शपथ ली। वह राम नाईक की जगह पदभार संभालेंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सूबे के गवर्नर राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई दूसरे नेता भी मौजूद रहे।गौरतलब है आनंदी बेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। इससे पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। जनवरी 2018 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। अब उनको उत्तर प्रदेश भेजा गया है। वहीं सरोजिनी नायडू यूपी के बाद पटेल उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला गवर्नर हैं।
No comments found. Be a first comment here!