देश के 6 राज्यों के बदले राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल को यूपी का प्रभार

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 20 जुलाई, (वीएनआई) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज 6 राज्यपालों की नियुक्ति की सूचना जारी की है, इनमे से कुछ नए राज्यपाल नियुक्त किए और कुछ का तबादला कर दिया। आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। 

मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। यूपी में राज्यपाल का कार्यभार अभी तक राम नाईक संभाल रहे थे। लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वो बिहार के राज्यपाल थे। बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान होंगे। जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

इससे पहले केंद्र सरकार ने बीजेपी के सीनियर नेता वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया था। वहीं हिमाचल प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल बनाया गया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और नगालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

जल
Posted on 23rd Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india