अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन में केजरीवाल और कांग्रेस पर बरसे

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 05 जनवरी, (वीएनआई) देश राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवाज जी ने झांसा दे दिया। उसके बाद नगर निगम के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। लोकसभा के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ और भाजपा का झंडा लहराया। उन्होंने आगे कहा कि अभी-अभी प्रधानमंत्री CAA को लेकर आएं। CAA को कैबिनेट ने मंजूरी दी लोकसभा ने पारित किया और केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने विशेषकर जनता का गुमराह किया और दंगे करवाने का काम किया है।

वहीं इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के आलावा बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने कहा कि आज यहां इतना विशाल दृश्य दिख रहा है और इतनी बड़ी संख्या में जिस पार्टी के पास कार्यकर्ता हों, उसे यशस्वी होने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यकर्ता जब सही दिशा और सही दृष्टि लेकर जनता के पास जाता है, तो यश आना निश्चित होता है और वो होकर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो वंशवाद से अलग, विचारवाद पर खड़ी है। बाकी सभी पार्टियां वंशवाद से ग्रसित है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो विचारवाद के आधार पर राष्ट्रसेवा में जुटी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india