अखिलेश यादव ने कहा 2022 के चुनावों में किसी के साथ गठबंधन नही

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Feb 2020 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 22 फरवरी, (वीएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि 2022 के चुनावों में किसी के साथ गठबंधन नही होगा। 

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में सरकार बनाने के लिए प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा के अहंकार से ऊबी जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार के समय हुए तमाम विकास कार्यों पर है। उन्होंने कहा कि,जल्द ही समाजवादी की साइकल तेजी से चलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं करेगी। इस बार समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। अगर हमें कोई समायोजन करना है, तो हम करेंगे, लेकिन कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के 351 सीट जीतेगी और अपने बूते सरकार बनाएगी।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि जिन्होंने काम पर वोट किया, भाषण और गोली पर वोट नहीं किया। अब ऐसा ही काम उत्तर प्रदेश की जनता भी करेगी। काम बोलता है इसका नजारा 2022 में देखने को मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि हम काम पर बात करना चाहते हैं। बीजेपी वाले सपा सरकार के काम को अपना बता रहे हैं। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से समाजवादी हटा दिया और उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे कर दिया। अखिलेश यादव ने आगे सीएए पर बात करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी फॉर्म ही नहीं भरेगी। हम नागरिकता कानून के खिलाफ है। हम ऐसे काम के पक्ष में नहीं जो समाज को बांटता हो।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 26th Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india