अखिलेश यादव ने पार्टी की युवा इकाइयों को भंग किया

By Shobhna Jain | Posted on 28th May 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 28 मई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव में हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी की कई इकाईयों को भंग कर दिया है। 

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी छात्रसभा, समाजवादी युवजन सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी को भंग कर दिया है। इन मोर्चों के सभी पदाधिकारी हटा दिए गए हैं। वहीं हार की समीक्षा में जुटे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में संगठन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा के अध्यक्ष नरेश उत्तम को भी हटाया जा सकता है। कई और पदाधिकारियों को भी हटाया जा सकता है। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह का नाम यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है। गौरतलब है इससे पहले अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी मीडिया पैनलिस्टों को भी हटा दिया था, जिन्हें चुनाव से पहले सपा ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Dec 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india