आम आदमी पार्टी की दिल्ली के बाद इन दो राज्यों पर नजर

By Shobhna Jain | Posted on 15th Feb 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के आम आदमी पार्टी ने अब देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। 

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'लोग 9871010101 पर मिस्ड कॉल देकर हमारे राष्ट्र-निर्माण अभियान से जुड़ सकते हैं। जैसे ही पार्टी दिल्ली से बाहर कार्यकर्ताओं की एक अच्छी संख्या हासिल कर लेगी, तो हम देशभर में सभी निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। फिलहाल हम मध्य प्रदेश और गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहे हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल बिहार के विधानसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। 

गौरतलब है आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं 11 फरवरी को घोषित हुए चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया, वहीं भाजपा के खाते में महज 8 सीटें ही गईं। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 1st Nov 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india