अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By Shobhna Jain | Posted on 9th Feb 2021 | राजनीति
altimg
मुंबई, 09 फरवरी, (वीएनआई) बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का आज 58 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से अपनी अलग पहचान बनाई थी। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मशहूर फ़िल्मकार और अभिनेता राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव के बड़े भाई अभिनेता रणधीर कपूर ने एक्टर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि आज मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। 
 
गौरतलब है कि राजीव कपूर ने साल 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें साल 1985 में आई उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से पहचान मिली। 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आप बदल गएँ हैं
Posted on 21st Oct 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india