मऊ, 24 जनवरी, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के व्यवहार से परेशान होकर 1500 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनानी है तो किसी साफ छवि वाले जिलाध्यक्ष को पार्टी की कमान सौंपी जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अनेक विभागों से अवैध धन उगाही की है।
No comments found. Be a first comment here!