क्या वेंकैया नायडू राजग के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे?

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jul 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 17 जुलाई (वीएनआई)। देश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर आज  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू का नाम सबसे आगे उभर कर आया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भाजपा संसदीय बोर्ड की आ को उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नायडू के नाम को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। वहीँ इस पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के नाम पर भी विचार हो रहा है।

उप राष्ट्रपति का चुनाव 5 अगस्त को होना है। उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। उप राष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : Guru Purnima
Posted on 5th Jul 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india