नागालैंड के मुख्यमंत्री जेलियांग के इस्तीफे के बाद राज्य मे प्रदर्शन शांत, अनिश्चितकालीन बंद वापस

By Shobhna Jain | Posted on 21st Feb 2017 | राजनीति
altimg
कोहिमा, 21 फरवरी (वीएनआई)। नागालैंड में प्रदर्शन कर रहे जनजातीय समूहों ने राज्य के मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग के इस्तीफे के बाद आज अनिश्चितकालीन बंद को वापस ले लिया। ये जनजातीय समूह नागालैंड जनजातीय कार्य समिति (एनटीएसी) और संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) के नेतृत्व में सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराए जाने के खिलाफ 31 जनवरी से प्रदर्शन कर रहे थे। निकाय चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्षो में तीन लोगों की मौत हो गई थी। एनटीएसी के संयोजक के.टी. विल्ले ने बताया, हमने जेलियांग के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन वापस ले लिया है। शुरहोजेली लीजीत्सू सोमवार को राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 81 वर्षीय नेता लीजीत्सू को रविवार रात जेलियांग के इस्तीफे देने के बाद पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया था। वहीं राज्यपाल पी.बी.आचार्य ने जेलियांग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india