मुलायम सिंह ने कहा कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो दोबारा उप्र में बनती सपा सरकार

By Shobhna Jain | Posted on 13th Mar 2017 | राजनीति
altimg
लखनऊ /सैफई, 13 मार्च (वीएनआई)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा की हार से काफी व्यथित हैं। उन्होंने कहा है कि उप्र में सपा ने अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो सपा की सरकार फिर बनती। होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, हम पहले ही गठबंधन के विरोध में थे और सबके सामने कहा था कि इससे कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए गठबंधन का प्रचार भी नहीं किया। सपा को अपने बूते अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था। मुलायम ने कहा, हमारे लोग समझ नहीं पाए कि उप्र में कांग्रेस को कोई पसंद नहीं करता। गठबंधन करने की क्या जरूरत है। मुलायम ने शिवपाल के इस बयान पर सहमति जताई कि गठबंधन के घमंड के कारण हार हुई। मुलायन ने कहा, उन्होंने बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई है। सबने संघर्ष किया। हमने 2012 में बेटे को सत्ता सौंपी थी। यह भाजपा की विचित्र जीत है और सपा की विचित्र हार है। अपर्णा यादव की हार पर मुलायम बोले, लखनऊ कैंट की सीट बेकार थी। वहां यादव वोटर बहुत कम हैं। चलो कोई बात नहीं, उसको अनुभव हो गया। बेटी ही है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आम आदमी

Posted on 5th Mar 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india