कुल 72 मंत्रियों मे निर्मला सीतारमण,अनुप्रिया पटेल और अन्नपूर्णा देवी समेत इन 7 महिला मंत्रियों को मिली मोदी कैबिनेट में जगह।

By VNI India | Posted on 11th Jun 2024 | राजनीति
7 WOMEN MINISTERS

नई दिल्ली वीएनआई 11जून राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रविवार शाम 7 बजे के बाद मोदी सरकार का शपथ ग्रहण मे नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। मोदी की नई कैबिनेट में युवा नेताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जगह मिली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इसके अलावा पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। 72 मंत्रियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। 

64 वर्षीय राज्यसभा सांसद  निर्मला सीतारमण,  वित्त मंत्री के साथ कॉरपोरेट मामलों की मंत्री बनाई गई हैं। निर्मला सीतारमण इससे पहले भी मोदी सरकार में वित्त मंत्री थीं। वह पहले भी वित्त और रक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा संभाल चुकी हैं 

झारखंड की कोडरमा सीट से चुनाव जीतने के बाद संसद पहुंचीं  55 वर्षीय अन्नपूर्णा देवी को  महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। पांच साल पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल छोड़ भाजपा में शामिल हुईं ्थीं अन्नपूर्णा देवी पिछली बार भी मंत्री बनाई गई थीं। अन्नपूर्णा की गिनती आज भाजपा की कद्दावर महिला नेताओं में होती है।

 बैन्ग्लोर  की 57 वर्षीय से शोभा करंदलाजे  ्को मोदी की नई कैबिनेट में स्थान मिला है। शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। शोभा पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में एक बार फिर शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में शोभा के पास कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय था।

अपना दल (सोनेलाल) की  43वर्षीय अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने लोकसभा का लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है। अनुप्रिया पहले भी राज्य मंत्री रह चुकी हैं

रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के रावेर से चुनाव जीती हैं। रक्षा खडसे दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। 37 साल की रक्षा ने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। उनसे पहले के. राम मोहन नायडू (36 वर्षीय) सबसे युवा मंत्री हैं। खडसे मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं।  गौरतलब है कि उनकी शादी निखिल खडसे से हुई थी। लेकिन निखिल की मृत्यु हो गई। निखिल ने साल 2013 में खुद को गोली मार ली थी उन्होंने एनसीपी  शरद पवार गुट  के उम्मीदवार को हराया था 

57 वर्षीय निमूबेन बंभानिया: गुजरात से लोकसभा सांसद चुनी गईं निमूबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाई गई हैं।  उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उमेश मकवाना को 4.55 लाख मतों के बड़े अंतर से पराजित किया  है। वे 2009-10 और 2015-18 के बीच भावनगर की मेयर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। 2013 से 2021 के बीच भाजपा महिला मोर्चा की गुजरात इकाई की उपाध्यक्ष रहीं, पूर्व शिक्षक बंभानिया 2004 में भाजपा में शामिल हुईं। बंभानिया ओबीसी कोली समुदाय से आती हैं। 

मध्य प्रदेश के धार से सांसद  45 वर्षीय सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा मिला है।  । वे आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की पृष्ठभूमि से आती हैं। मध्य प्रदेश के धार लोकसभा सीट से दो लाख से अधिक वोटों से जीतने वालीं सांसद सावित्री ठाकुर को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। मोदी 3.0 में उन्हें मंत्री बनाया गया है। चुनाव में सावित्री ने कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल को पराजित किया ।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 7th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india