अभिनेत्री नूतन के जन्मदिन ( 4 जून )पर

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jun 2021 | देश
altimg

नयी  दिल्ली 5 जून -2021 (सुनील कुमार -वीएनआई)

 

नूतन  हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अदाकाराओं में से एक रही हैं। नूतन का जन्म 4  जून 1936   को  हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती शोभना सामर्थ और पिता का नाम श्री कुमारसेन सामर्थ था। नूतन ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत 1950  में की थी जब वह स्कूल में ही पढ़ती थीं।

नूतन  को मिस इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला थीं। नूतन ने 70  से भी अधिक फ़िल्मों में काम किया और उन्हे बहुत से अन्य पुरस्कारों के अलावा 6  बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला (जो कि अभी तक किसी भी दूसरी अभिनेत्री से अधिक है)। जिन फ़िल्मों के लिये नूतन को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले, उनकी सूची इस प्रकार है:

: सीमा•सुजाता•बंदिनी• मिलन•मैं तुलसी तेरे आंगन की• मेरी जंग

1959  में नूतन ने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से विवाह कर लिया। नूतन के पुत्र मोहनीश बहल भी हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय करते हैं। नूतन की बहन तनुजा और भतीजी काजोल भी हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शामिल हैं। नूतन के अभिनय को हिन्दी फ़िल्म उद्दोग के सभी बडे नामों ने सराहा है और वह आज भी बहुत सी अदाकाराओं का आदर्श बनी हुई हैं।

नूतन का देहांत फ़रवरी 1991  को कैंसर की बीमारी के कारण हुआ।

 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अज्ञात

Posted on 8th Aug 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india