राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड में होनहार प्रतिभाओं को मिला आत्मीय सम्मान

By Shobhna Jain | Posted on 7th Oct 2019 | देश
altimg

उज्जैन, 07 अक्टूबर, (शोभना जैन/वीएनआई) मैत्री समूह के तत्वावधान में उज्जैन स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र तपोभूमि में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय यंग जैन अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आईं होनहार प्रतिभाओं का अनूठा तथा आत्मीय सम्मान किया गया।

आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीर्वाद एवं  मुनिश्री क्षमासागर जी की प्ररेणा से आयोजित राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड में मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की कुलपति डॉ रेनु जैन और वीएनआई न्यूज़ की मुख्य संपादिका एवं  अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानीमानी लेखिका सुश्री शोभना जैन ने बीते रविवार को देश के विभिन्न राज्यों से आईं होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया। जिनमे "अखिल भारतीय जैन युवा प्रतिभा सम्मान" से 160 प्रतिभाओं को आत्मीयता एवं गरिमा के साथ सम्मानित किया गया। इसमें अनेक विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बोर्ड क्लास में शत-प्रतिशत अंक पाए हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ रेनु जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को तकदीर के भरोसे नही बैठना चाहिए, पुरुषार्थ के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने के साथ-साथ अपने धर्म और संस्कार को न भूलें। वहीं सुश्री शोभना जैन ने कहा कि हमे खुद तो पढना ही है, ईच वन, टीच वन के विचार के साथ आसपास के गरीब बच्चे को जरूर पढ़ाएं।

इससे पहले उज्जैन स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र तपोभूमि में मैत्री समूह के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सुबह देश के कोने कोने से आए मेधावी छात्रों,उनके परिजनों एवं मैत्री समूह के सदस्यों ने संगीत मंडली के साथ भजन गाते हए मंदिर परिसर में आकर्षक प्रभात फेरी निकाली,योग किया और फिर बड़े मंदिर में श्री जी का पूजन अभिषेक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आचार्यश्री विद्यासागर जी ,मुनिश्री क्षमासागर जी एवं मुनिश्री प्रज्ञासागर जी के चित्रों का अनावरण एवं दीप प्रज्जवन किया गया। वहीं इस अवसर पर मैत्री समूह की सदस्य सुरभि पंड्या, न्यूयॉर्क द्वारा संपादित जैनिज्म रीडर "चौथा कदम" का विमोचन श्री विकास छाबड़ा, श्रीमती राजश्री जैन आदि ने किया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Feb 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india