दिल्ली, 26 जनवरी, (वीएनआई) भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हुए ज़मीन पर पड़ा कचरा उठाया और उसे ठीक से निपटाने की कोशिश का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
वहीं यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की याद दिलाती है, जो पूरे देश में सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए है। कई लोगों ने इस कदम की सराहना की और कहा कि पीएम मोदी अपने कार्यों से नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह एक सच्चे नेता का उदाहरण है, जो अपने शब्दों के साथ अपने कार्यों में भी सत्य है।
गौरतलब है इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड शुरू हुई। इंडोनेशिया के जवान भी इस परेड में शामिल हुए। उनके साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी थे जो इस वर्ष के समारोह के मुख्य अतिथि हैं। परंपरा के मुताबिक दोनों राष्ट्रपतियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट, 'राष्ट्रपति के अंगरक्षक' द्वारा कर्तव्य पथ तक ले जाया गया।
No comments found. Be a first comment here!