नई दिल्ली, 13 नवंबर, (वीएनआई) बेंगलुरु में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में आज प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन के नए एलिवेटेड हिस्से का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु को नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी दी।
प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले खुद मेट्रो में सफर भी किया। इस नए हिस्से के शुरू होने से बेंगलुरु का चालू मेट्रो नेटवर्क पहली बार 100 किलोमीटर के पार पहुंच गया है। करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह रूट यात्रियों के सफर को आसान बनाने के साथ यात्रा का समय भी कम करेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पिंक लाइन के इस हिस्से को तैयार करने में करीब 3,470 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह बेंगलुरु दौरे के दौरान शुरू की जा रही 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का हिस्सा है। इन परियोजनाओं में शहरी परिवहन, बिजली ट्रांसमिशन, सौर ऊर्जा, पेट्रोलियम इंफ्रास्ट्रक्चर, कचरा प्रबंधन और रेलवे से जुड़े काम शामिल हैं।
No comments found. Be a first comment here!