प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में सुरक्षाबलों के संग मनाई दीवाली

By VNI India | Posted on 8th Nov 2026 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 8 नवंबर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने आज हाल ही में नक्सल आतंक से मुक्त हुए बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाई। प्रधानमंत्री मोदी का यह 13वां वर्ष है जब उन्होंने देश की सीमाओं डटे जवानों के साथ दीपावली मनाई है।इस बार का यह दौरा केवल एक परंपरा नहीं थी, बल्कि उस बस्तर की धरती से एक संदेश देने का अवसर था जो कभी लाल आतंक का सबसे बड़ा गढ़ मानी जाती थी।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में दिमागी नक्सल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हथियार वाले नक्सल तो खत्म हो गए, दिमागी नक्सल को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश और दुनिया के करोड़ों लोग अपने घरों में परिवारों के साथ खुशियां मना रहे होते हैं, तब वे अपनी छुट्टियों और अपनों से दूर देश की रक्षा में मुस्तैद रहते हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, देश की सीमाओं और देश के भीतर सुरक्षा करने वाले, माँ भारती के वीर बेटे-बेटियां, आप सभी मेरा परिवार हैं। मैं भी आप ही की तरह दीपावली का पर्व पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ मनाता हूँ। आपके बीच आना मेरे लिए परिवार के बीच आने जैसा है। उन्होंने अपने संबोधन में लाल आतंक की समाप्ति और नए बस्तर के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय में यह इलाका हिंसा और डर के साए में जीता था लेकिन सुरक्षा बलों के अथक प्रयास और बलिदान व सरकार की प्रतिबद्धता के कारण क्षेत्र आखिरकार नक्सलवाद के चंगुल से आज़ाद हुआ।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india