विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीत किया कमाल

By VNI India | Posted on 3rd Oct 2025 | खेल
मीराबाई चानू

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (वीएनआई) नॉर्वे के फोर्डे में चल रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में भारत की ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने शानदार वापसी करते हुए रजत पदक जीत लिया है। वहीं इस वर्ग में उत्तर कोरिया की री सोंग-गुम ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि थाईलैंड की थान्यथॉन सुकचारोएन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) भार उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। स्नैच में चानू को थोड़ी मुश्किल हुई और वह 87 किग्रा के दो प्रयासों में चूक गईं। हालांकि, उन्होंने क्लीन एंड जर्क में अपनी लय वापस पाई और अपने सभी तीनों लिफ्ट सफलतापूर्वक पूरे किए। चानू ने क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम का वजन उठाया, जो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2021 के बाद पहली बार उठाया था। गौरतलब है पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद यह चानू का पहला बड़ा वैश्विक इवेंट था। जिसके लिए वह 49 किग्रा वर्ग से 48 किग्रा वर्ग में वापस आई हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 18th Sep 2026
Today in History
Posted on 18th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

dutt1
Thought of the Day

Posted on 6th Jun 2025

gandhibaby
Today in History

Posted on 2nd Oct 2025

Today in History
Posted on 19th Dec 2025
Today in History
Posted on 6th May 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india