नई दिल्ली शोभना जैन, (वीएनआई ) 02 नवम्बर ईरान पर नये अमेरिकी हमलें के बीच दुनिया भर में चर्चित अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के लिए अब जब कि वोटिंग शुरू हो चुकी है, इन चुनावों से तय होगा कि अमेरिकी संसद के दोनों सदनों, सीनेट और प्रतिनिधि सभा में किस राजनैतिक दल का वर्चस्व रहता हैं, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी या सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी ' ये चुनाव ट्रंप सरकार की नीतियों पर अमेरिकियों का एक तरह से जनादेश होती हैं. ये मिड टर्म चुनाव राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता का ही इम्तिहान नहीं, बल्कि अमेरिकी कांग्रेस में उनके नियंत्रण की परीक्षा भी है.फिलहाल ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास दोनों सदन में बहुमत है. जबकि, डेमोक्रेट्स को दोनों सदन में कंट्रोल हासिल करने की जुगत में जुटे हैं एक तरफ़ रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता ऐतिहासिक रूप से काफ़ी कम है. दूसरी तरफ़ खाने-पीने की चीज़ों और रोजमर्रा के बिलों की बढ़ती कीमतों, अनेक घरेलू समस्याएं और ईरान युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी यह टृम सरकार का जना देश होगा, जिस के आधार पर जनता का मूड समझते हुयें अपनी आगे की नीतियां और कार्यक्रम तय करने होंगे से फिलहाल इन सब पर अमेरिकी जनता नाराज नजर आती है.अमेरीका ने आज होर्मुज खाड़ी के निकट ईरान के केश्म द्वीप पर पॉच हमले किये ईरान ने भी बाद में इन हमलों की पुष्टि की और उसने कहा कि उसने भी अमेरिका के दो द्रोन गिरा दिये
ये मिड टर्म चुनाव राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता का ही इम्तिहान नहीं, बल्कि अमेरिकी कांग्रेस में उनके नियंत्रण की परीक्षा भी है अगर इन चुनावों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी दोनों सदन में बहुमत गंवा देती है, तो उनके लिए फ़ैसले पास कराना थोड़ा मुश्किल हो जाए महीनों से आ रहे पोल सर्वे भी डेमोक्रेट्स के अनुकूल हैं जो उनके लिए अच्छी ख़बर का संकेत दे रहे हैं. बहरहाल अमेरिकी जनता के लिये तो यह चुनाव अहम हैं ही बल्कि भारत सहित दुनिया भर में इन चुनावों के लिये बेहद उत्सुकता देखी जा रही हैं.डेमोक्रेटिक पार्टी को इन अहम अमेरिकी मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों से काफ़ी उम्मीदें हैं .फिलहाल ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास दोनों सदन में बहुमत है. जबकि, डेमोक्रेट्स को दोनों सदन में कंट्रोल हासिल करने के लिए चार-चार सीटों का नेट फायदा चाहिए.
मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा. दरअसल, अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी निचले सदन की 435 सीटों और सीनेट यानी ऊपरी सदन की 35 सीटों के लिए वोटिंग होनी है.
अनुमानों के अनुसार चार करोड़ अमेरिकी अपना वोट अब तक डाल चुके हैं. भारतीय समय अनुसार कल सुबह साढे पॉच बजे शुरुआती मतगणना केन्द्रों में वोट डालना बंद हो जायेगा.अमरीका के विभिन्न टाइम जोन के अनुसार यह मतदान हो रहा हैं जैसे जैसे विभिन्न ्टा ईम जोन वाले राज्यों में मतदान खत्म चुनाव खत्म होता जायेगा वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा इस चुनाव पर पूरी दुनिया के साथ भारत की भी नजर है
दरअसल, अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी निचले सदन की 435 सीटों और सीनेट यानी ऊपरी सदन की 35 सीटों के लिए वोटिंग होनी है.
अगर चुनाव पूर्व सर्वे की बात करें तो ऐसे ही एक सर्वे के मुताबिक़, अमेरिकी संसद के निचले सदन या प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स) पर नियंत्रण हासिल करने के लिए ज़रूरी 218 सीटों से कहीं ज़्यादा सीटों पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. वी एन आई/समाप्त
No comments found. Be a first comment here!