प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर

By VNI India | Posted on 26th Feb 2025 | देश
योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज, 26 फरवरी, (वीएनआई) आज महाशिवरात्रि के साथ प्रयागराज महाकुंभ का अंतिम दिन है। सुबह से संगम नगरी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वहीं स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।


राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भी सुबह से ही एक्टिव नजर आए। बीते सभी अमृत स्नान और स्नान पर्व की तरह मुख्यमंत्री जी सुबह तड़के 4 बजे से ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए कंट्रोल रूम पहुंच गए। गोरखपुर प्रवास के चलते उनके लिए गोरखनाथ मंदिर में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां वह स्नान पर्व पर पल-पल की मॉनीटरिंग करते नजर आए। टीवी पर उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान की एक-एक फीड को लाइव देखा और कंट्रोल रूम से ही आला अधिकारियों को निर्देशित किया। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्त घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके।


भारतीय रेलवे ने भी महाशिवरात्रि के लिए विशेष व्यवस्था की है और 26 फरवरी को महाकुंभ 2025 के अंतिम अमृत स्नान के बाद तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए प्रयागराज से 350 से अधिक अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करने की योजना बनाई है। वहीं रेलवे ने बताया कि, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ, सत्यश कुमार, ग्राउंड ऑपरेशंस की देखरेख कर रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History-mthrubhasha
Posted on 21st Feb 2025
Today in History arunachal
Posted on 20th Feb 2025
Today in History
Posted on 18th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india