ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 19th Mar 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 मार्च, (वीएनआई) 1. भारत के राष्ट्रपति :- भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत की बधाई। दोनों टीमों की खेल भावना सराहनीय रही। 2. नरेंद्र मोदी :- शानदार खेल, उत्कृष्ट प्रदर्शन! एक बार फिर से टीम इंडिया को बधाई। 3. ममता बेनर्जी :- खिताब जीतने के लिए अब सिर्फ दो मैच और रह गए। भारतीय टीम को बधाई। बांग्लादेश ने भी अच्छा खेल दिखाया। 4. कुमार विश्वास :- "दुखी मौसम में एक लम्हे की खुशहाली निकल आई, मेरे तकिये से तेरे कान की बाली निकल आई (ii) जियो टीम इंडिया, रोहित, रैना और उमेश यादव का भगवान भला करे, सभी को प्यार ल चक दे फट्टे 5. अनुपम खेर :- जीत जायेंगे हम तू अगर संग है.... टीम इंडिया को एक और शानदार जीत के लिए बधाई हो. जय हो 6. ऋषि कपूर :- यो! भारत की लगातार सातवीं जीत। भारत को जीत की लय मिल गई है!! 7. अक्षय कुमार :- भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कमाल का कैच था और कमाल का मैच था। भारतीय टीम को लगातार सातवीं जीत की बधाई। 8. बमन ईरानी :- वे एक टीम की तरह दिखाई दिए। भारतीय टीम हमें खुशी देने के लिए धन्यवाद। 9. इमरान हाशमी :- भारतीय टीम 109 रनों से जीत गई..कमाल की जीत रही..। 10. अर्जुन रामपाल :- शानदार भारतीय टीम। चैम्पियन टीम ने एक और हरफनमौला प्रदर्शन किया। वर्ष के सबसे बड़े जश्न में अब सिर्फ दो मैच शेष रह गए हैं। 11. शाहरुख खान :- गंभीर समय। जांघ की मांसपेशियां खिंच गई हैं। अत्यधिक मात्रा में इंजेक्शन ले रहा हूं और मेरी चाल बत्तख की तरह हो गई है। मुझे बत्तखों से लगाव नहीं है लेकिन यह काफी तकलीफदेह है। 12. शेखर कपूर :- ब्रेडले जेम्स बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनके साथ 'डेमीं' में काम करके बहुत मजा आया। 13. सनचार्जर्स हैदराबाद :- वार्नर को आईपीएल-8 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बबने पर बधाई। आपका भविष्य उज्‍जवल हो।"

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 22nd Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india