ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 19th Apr 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 अप्रैल, (वीएनआई) दिग्विजय सिंह :- किसान रैली सभा शुरू होने के पहले ही मैदान भर गया। मोदी चेत जाओ किसान का हक़ ना छीनो। इन्होंने तुम्हे बैठाया है। मुख़्तार अबास नकवी :- कांग्रेस फिर राहुल बाबा को \"भट्टा परसौल पार्ट टू\" में लान्च कर रही है।बासी पटकथा ,पिटे मेहमान कलाकार के भरोसे सियासत के बाक्स आफिस पर दस्तक। संजय सिंह (आप) :- म.प्र. में किसानों के जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ आंदोलन में आलोक अग्रवाल और साथियों के जज्बे को सलाम लडेंगे जीतेंगे अमिताभ बच्चन :- मेरे लिए संयुक्त परिवार सर्वाधिक आनंददायक है। यह बहुत ही मजेदार और दृढ़ है।\" फरहान अख्तर :- नित्या मेहरा की फिल्म में मेरे अभिनय करने की अफवाहें उड़ रही हैं। मैं इसमें अभिनय नहीं कर रहा हूं। मैं इसका सह-निर्माण करके खुश हूं।\" अर्जुन रामपाल :- सबको हैलो। आशा करता हूं कि सब ठीक है। दाढ़ी बढ़ा रहा हूं। \'डैडी\' फिल्म के लिए तैयारी हो रही है। जबर्दस्त भूमिका के लिए कमर कस रहा हूं।\" केन घोष :- आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने \'एक्सएक्सएक्स\' के लिए न तो कभी शाहिद और न ही किसी अन्य चर्चित अभिनेता से संपर्क किया। यह फिल्म हमेशा से युवा प्रतिभा को लेकर बनाने की योजना थी। -जैकी भगनानी : मेरे बड़े भाई अरशद वारसी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मौज करो। -सोनू सूद : मेरे भाई अरशद वारसी जन्मदिन की बधाई हो। हमेशा चमकते रहना। -मिनी माथुर। मेरे दोस्त, डांस प्रशिक्षक, स्थानीय संरक्षक, हंसी की फुहार बरसाने वाले अरशद वारसी को जन्मदिन की बधाई। पूजा भट्ट :- हमें \'हमारी अधूरी कहानी\' का असंपादित रूप देखने का सौभाग्य मिला। इसने मुझे रुला दिया। इस नायाब हीरे के लिए आपका शुक्रिया मोहित सूरी (निर्देशक) और महेश भट्ट। करण जौहर :- मोहित सूरी की फिल्म \'हमारी अधूरी कहानी\' के दमदार और सम्मोहित करने वाले ट्रेलर देखे। जज्बातों या भावनाओं पर उनकी कमाल की पकड़ है। जल्द रिलीज होगी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india