ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 13th Apr 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (वीएनआई) 1. राष्ट्रपति मुखर्जी :- टेनिस युगल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए सानिया को हार्दिक बधाई। 2. नरेंद्र मोदी :- सानिया, आपने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डबल्स रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए आपको बधाई।\" नरेंद्र मोदी : - हनवोर मेसे विश्वभर में चर्चित है। विश्वभर के उद्योग अपने काम का प्रदर्शन करने यहां आते हैं। (ii) जलियांवाला बाग में शहीद हुए देशभक्तों को शत् शत् नमन। 3. सैयद अकबरुद्दीन : - प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्केल ने हनोवर मेसे में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया।\" 4. ममता बेनर्जी :- साल 1919 को इसी दिन जालियांवाला बाग में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को मैं नमन करती हूं। 5. कुमार विश्वास :- वैशाखी की अनन्त शुभकामनाएँ! हालांकि इंद्र-देव ने इस वर्ष किसान बंधुओं की खुशियों का एक हिस्सा अपने पास ही रख लिया है। लेकिन उम्मीद और प्रार्थना है, कि ईश्वर सबका भला करेंगे! अन्नदाताओं को यह त्यौहार शुभ हो! 6. माधुरी दीक्षित : शानदार काम सानिया मिर्जा। 7. फरहान अख्तर : विश्व रैंकिंग में पहला स्थान पाने के लिए बधाई सानिया मिर्जा। तुम लड़कियों के लिए उनके सपने पूरे करने की प्रेरणा हो। 8. फरहान अख्तर :- मेरे प्रशंसकों की संख्या आज 50 लाख हो गई। सभी को ढेर सारा प्यार। हाल में ट्विटर अकाउंट पर मेरे दोस्त बनने वालों का गर्भजोशी भरा स्वागत।\" 9. दिया मिर्जा : तुमने हमें गौरवान्वित कर दिया सानिया मिर्जा। तुम्हारी दृढ़ता बहुत प्रेरणादायक है। 10. श्रद्धा कपूर : विश्व में पहला नंबर! बधाई हो सानिया मिर्जा। यह भारत के लिए गर्व का पल है। 11. हुमा कुरैशी : तुम पर गर्व है सानिया मिर्जा। हुमा कुरैशी :- यह आगे बढ़ने का समय है। किसी ने मुझे मेरा पुराना फोन ऑनलाइन बेचने का सुझाव दिया है। कोई ग्राहक है? 12. विशाल ददलानी : पहले एन सानिया और अब मिर्जा सानिया! दुनिया में पहले स्थान पर!! भारत की महिलाएं मोर्चे से नेतृत्व कर रही हैं! यह हम सभी के लिए गर्व का दिन है। 13. रितेश देशमुख : विश्व में पहले स्थान पर होना बहुत बड़ी उपलब्धि है सानिया मिर्जा। तुम्हें बहुत-बहुत बधाई दोस्त। 14. सोफी चौधरी : सानिया मिर्जा इस अविश्वस्नीय उपलब्धि के लिए बधाईयां, जो बहुत सी लड़कियों को अपना सपना पूरा करने को प्रेरित करेगी। 15. ईशा गुप्ता : सानिया मिर्जा विश्व में प्रथम स्थान पर..यह गर्व का पल है। मैं शर्त लगाती हूं कि वे सभी बेवकूफ जो सानिया की शादी को लेकर परेशान थे, अब खुद को तमाचा मारेंगे। 16. दिव्या दत्ता :- अपनी प्रिय सहेली शबाना आजमी और जूही के साथ अपनी नई फिल्म \'चॉक एंड डस्टर\' की शूटिंग शुरू की। यह प्रतिभाशाली लोगों की एक कमाल की टीम है। हमें शुभकामनाएं दें। 17. प्रियंका चोपड़ा :- वाह! 12 साल हो गए। मैं यहां डरी-सहमी 17 साल की लड़की के रूप में आई थी। मुझे अपनाने और हमेशा ढेर सारा समर्थन देने के लिए आपका शुक्रिया। आभार।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india