ट्वीटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 10th Apr 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 10 अप्रैल, (वीएनआई) 1. सैयद अकबरूद्दीन :- भारत ने यमन की राजधानी सना से 630 लोगों को एयर इंडिया के तीन विशेष विमानों से बाहर निकालने के साथ ही अभियान खत्म कर दिया है। 2. सुषमा स्वराज :- यमन से भारतीयों को बाहर निकालने का अभियान खत्म हो गया। जनरल वी.के.सिंह आज रात वापस लौट रहे हैं। हम यमन स्थित अपने दूतावास को बंद कर रहे हैं। 3. कुमार विश्वास :- भारत के माननीय गृहमंत्री जी ने देशभर में फ़सल चौपट होने से आत्महत्या कर रहे किसानों से ट्विटर पर मार्मिक अपील की है कि वे \"आत्महत्या न करें\" ! उम्मीद है ट्विटर पर मौजूद सभी किसान भाई उनकी बात मान कर जीवन का आनन्द उठाएँगें ! ॐ शान्ति ॐ ! 4. शेन वार्न :- प्रिय रिची, मैं आपको करीब 30 सालों से जानता था और आप हम सभी के लिए एक दिग्गज तथा महान खिलाड़ी हैं। 5. माइकल क्लार्क :-रिची आप कमाल के इंसान थे। यह बेहद दुखद दिन है। 6. ग्लेन मैकग्राथ :- यह बहुत दुखद समाचार है। हमने आस्ट्रेलिया के एक महान खिलाड़ी और कमेंटेटर को खो दिया। 7. डारेन लेहमन :- हमारी संवेदना इस दुख की घड़ी में बेनो के परिवार के साथ है। क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी की आत्मा को शांति मिले। क्रिकेट की दुनिया को हमेशा उनकी कमी खलेगी। 8. संजय मांजेरकर :- रिची बेनो के साथ काम करना सौभाग्यशाली था। वह कमेंट्रेटर के बीच एक सुपर स्टार थे। उनकी आत्मा को शांति मिले 9. हर्षा भोगले : - रिची बेनो सिर्फ अपने ज़माने के प्रतीक नहीं थे, खुद एक ज़माना थे. क्रिकेट ने एक बुलंद आवाज़ खोयी है. क्रिकेट थोड़ा गरीब हुआ है

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india