शेयर बाजार सेंसेक्स 517 अंक की तेज़ी और निफ़्टी 157 अंक की तेज़ी पर बंद हुआ

By Shobhna Jain | Posted on 27th Aug 2015 | देश
altimg
मुम्बई, 27 अगस्त, (वीएनआई), देश के शेयर बाजारों मे गुरुवार को तेजी का देखा गया, देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 516.53 अंको की तेज़ी के साथ 26231.19 पर बंद हुआ, जबकि देश का दूसरा सूचकांक निफ्टी 157.10 अंको की तेज़ी के साथ 7948.95 पर बंद हुआ। गुरुवार सुबह जब देश के शेयर बाज़ार खुले तो उनमे तेज़ी का असर देखा गया, देश का मुख्य शेयर बाज़ार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 423.88 अंको की तेज़ी के साथ 26138.54 पर खुला था। जबकि देश का दूसरा शेयर बाज़ार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NCE) निफ्टी 104.75 अंको की तेज़ी के साथ 7896.60 पर खुला था। दिन भर के के उतार चढ़ाव के कारोबार के बाद इसमें मिला जुला असर देखा गया, जिसमे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 25943.75 और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 26302.77 पर कारोबार किया, तो वंही निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर 7862.30 पर और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 7963.60 पर कारोबार किया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 18th Aug 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india