शेयर बाजार सेंसेक्स 183 अंक की तेजी और निफ़्टी 44 अंक की तेजी पर बंद हुआ

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Oct 2015 | देश
altimg
मुम्बई, 23 अक्टूबर, (वीएनआई), देश के शेयर बाजारों मे शुक्रवार को तेजी का असर देखा गया, देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 183.15 अंको की तेजी के साथ 27470.81 पर बंद हुआ, जबकि देश का दूसरा सूचकांक निफ्टी 43.75 अंको की तेजी के साथ 8295.45 पर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह जब देश के शेयर बाज़ार खुले तो उनमे तेजी का असर देखा गया, देश का मुख्य शेयर बाज़ार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 179.41 अंको की तेजी के साथ 27467.07 पर खुला था। जबकि देश का दूसरा शेयर बाज़ार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NCE) निफ्टी 69.40 अंको की तेजी के साथ 8321.10 पर खुला था। दिन भर के के उतार चढ़ाव के कारोबार के बाद इसमें मिला जुला असर देखा गया, जिसमे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 27421.71 और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 27555.06 पर कारोबार किया, तो वंही निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर 8280.75 पर और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 8328.10 पर कारोबार किया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Dec 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india