शेयर बाजार सेंसेक्स 379 अंकों की गिरावट पर बंद

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Feb 2016 | देश
altimg
मुंबई, 23 फरवरी (वीएनआई)। देश के शेयर बाजारों में आज गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 378.61 अंकों की गिरावट के साथ 23,410.18 पर और निफ्टी 125 अंकों की गिरावट के साथ 7,109.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 61.62 अंकों की मजबूती के साथ 23,850.41 पर खुला और 378.61 अंकों या 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 23,410.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,851.51 के ऊपरी और 23,361.94 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.75 अंकों की बढ़त के साथ 7,240.30 पर खुला और 125 अंकों या 1.73 फीसदी गिरावट के साथ 7,109.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,241.70 के ऊपरी और 7,090.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 144.78 अंकों की गिरावट के साथ 9,731.28 पर और स्मॉलकैप 123.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,798.14 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। बैंकिंग (2.82 फीसदी), रियल्टी (2.49 फीसदी), वित्त (2.19 फीसदी), ऊर्जा (1.89 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.87 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : Tiger Day

Posted on 29th Jul 2019

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india