सरकार ने संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया, मोबाइल गुम होने की टेंशन हुई खत्म

By Shobhna Jain | Posted on 16th May 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 मई, (वीएनआई) भारत सरकार ने अब देश में कहीं भी मोबाइल खोने की टेंशन से राहत देते हुए आज संचार साथी पोर्टल की लॉन्च कर दिया। इस संचार साथी पोर्टल के जरिए कोई भी अपना मोबाइल ढूंढ सकता है। 

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल के जरिए अब भारत में कहीं भी मोबाइल गुम हो जाय तो उसे ढूंढने में आसानी होगी। वहीं मोबाइल गुम होने पर अब आपको पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। 

इस पोर्टल के जरिए कई अहम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हिंदी, अंग्रेजी अलावा भारत की अन्य भाषाओं में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा। आम लोगों के लिए इस पोर्टल का यूज बेहद आसान होगा। इस पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन चोरी हो जाए या फिर खो जाए तो उसे ब्लॉक किया जा सकेगा। इसके साथ ही फोन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा सकता है। फोन के सिम कार्ड और मोबाइल दोनों को ब्लॉक किया जा सकेगा। इसके अलावा पोर्टल के जरिए मोबाइल डेटा की भी सिक्योरिटी का इंतजाम है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india